Showing posts with label Chalo Baba Amaranth Yatra. Show all posts
Showing posts with label Chalo Baba Amaranth Yatra. Show all posts

Friday, June 17, 2022

10 जुलाई को धूमधाम के साथ 53 श्रद्धांलुओं का जत्था नैनी से होगा रवाना


बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, लिया गया फैसला 


10 जुलाई को धूमधाम के साथ 53 श्रद्धांलुओं का जत्था नैनी से होगा रवाना


देवा सेवा संस्थान की ओर से तैयारीया हो रही हैं पूरी


बाबा बर्फ़ानी और माता वैष्णो देवी सहित कई अन्य तीर्थ एवं पर्यटन स्थनों पर जाएंगे श्रद्धांलु।


IBY Network 

यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति से जोड़ना हैं - देवा श्रीवास्तव


नैनी, प्रयागराज। बाबा बर्फ़ानी यानि  बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर इस वर्ष देवा सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उत्साहित दिखाई दे रहे है। जिसे लेकर शुक्रवार को एक बैठक संस्थान के अध्यक्ष देवा श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि प्रत्येक वर्ष कि भाति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ कॉटन मील तिराहा, नैनी से 53 श्रद्धांलुओं का जत्था बस द्वारा दर्शन के लिए निकाला जायेगा।



इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने बताया कि यात्रा कि शुरुआत गाजे बाजे के साथ कॉटन मील तिराहा से होंगी और यात्रा कड़े धाम (माँ शीतला माता मंदिर), आगरा ताजमहल, किला, मथुरा, बाँके बिहारी मंदिर, वृन्दावन, बरसाना, प्रेम मंदिर, गोवर्धन, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर, राजस्थान मेहंदीपुर बालाजी महाराज, खाटूश्याम जी, पुष्कर, कश्मीर पहलगाम से अमरनाथ, जम्मू माता वैष्णोदेवी, सीतापुर नैमीसारण्य होते हुए प्रयागरज वापस होंगी।



संस्थान के अध्यक्ष देवा श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य अपनी भारतीय संस्कृति से जोड़ना हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मवीर, शालिनी कुमारी, सचिन केसरवानी, प्रिया सिंह, राहुल जायसवाल, अर्चना केसरवानी, मृदुल श्रीवास्तव, रंजना कुमारी, विशाल जयसवाल, सलोनी कुमारी, रवि जयसवाल, संगीता तिवारी, अन्नू भईया, श्यामलाल सहित  अन्य लोग उपस्थित रहें।

10 जुलाई को धूमधाम के साथ 53 श्रद्धांलुओं का जत्था नैनी से होगा रवाना

बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, लिया गया फैसला  10 जुलाई को धूमधाम के साथ 53 श्रद्धांलुओं का जत्था नैनी से होगा रवाना देवा सेवा संस्...